Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में 22 सदस्यीय शोध दल का पांच दिवसीय शोध व आउटरीच कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    विद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में 22 सदस्यीय शोध दल का पांच दिवसीय शोध व आउटरीच कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     विद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में 22 सदस्यीय शोध दल का पांच दिवसीय शोध व आउटरीच कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और शोधपरक शिक्षा को बढ़ावा देना अहम है। इसी उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग प्रमुख प्रोफेसर दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में पांच दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम घाटशिला में आयोजित किया गया। इस दौरान 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक “शोध से लोगों तक” विषयक गतिविधियां तीन चरणों में आयोजित की गई। विभाग के वरीय रिसर्च स्कॉलर मौसमी गांगुली के साथ छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने तीन प्रमुख क्षेत्रों पर जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया। इस दौरान शोधार्थियों ने 1. स्कूल जाने वाले बच्चों की पोषण स्थिति, 2.किशोरियों के मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और 3. गांव के बुजुर्गों की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति पर अध्ययन किया।

    विद्यार्थियों का शोध घाटशिला स्थित धातकीडीह गांव व उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में फील्डवर्क के माध्यम से प्राप्त जानकारियों व शोध निष्कर्षों पर आधारित है। शोध दल उमवि धातकीडीह के प्रधानाध्यापक साजिद अहमद व सहयोगी शिक्षकों के अद्भुत नेतृत्व व सामाजिक संगठनों के सामाजिक भागीदारी से स्कूल में चल रहे कई अभिनव कार्यों से प्रेरित एवं प्रभावित हुए। इस दौरान शोधकर्ताओं के टीम ने विद्यालय में संचालित “पैड बैंक” और “साबुन बैंक” से बच्चों के पठन पाठन पर सकारात्मक प्रभाव को भी समझा। उन्होंने सैनिटरी पैड्स और साबुन भी विद्यालय को दान किए। वही स्कूल के बाल संसद को कुछ शिक्षण सहायक सामग्रियां भी प्रदान की। शोधकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में एक आम का पेड़ भी लगाया।

    कार्यक्रम के अंतिम दिन धातकीडीह गांव में चौपाल लगाकर सैकड़ों बच्चों एवं बुजुर्गों की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच कर कई तरह स्वास्थ्य सुझाव दिए गए। पांच दिवसीय पहल ने समुदाय-उन्मुख अनुसंधान और सामाजिक विकास के लिए ज्ञान के प्रसार के प्रति शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिबद्धता को उजागर किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ सैकड़ों ग्रामीण, बच्चे, बुजुर्ग, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं महिलाओं के साथ शोधकर्ताओं का दल उपस्थित थे।

    विद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में 22 सदस्यीय शोध दल का पांच दिवसीय शोध व आउटरीच कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस के विभिन्न इलाकों में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराने पर जद (यू) नेताओं ने जताया रोश. प्रदर्शन की चेतावनी दी.
    Next Article बागबेड़ा में शुरू हुआ निःशुल्क पानी वितरण अभियान – राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से लोगों को गर्मी में राहत

    Related Posts

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    June 30, 2026

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    June 30, 2026

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.