Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में शुरू हुआ निःशुल्क पानी वितरण अभियान – राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से लोगों को गर्मी में राहत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा में शुरू हुआ निःशुल्क पानी वितरण अभियान – राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से लोगों को गर्मी में राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में शुरू हुआ निःशुल्क पानी वितरण अभियान – राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से लोगों को गर्मी में राहत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गर्मी के प्रचंड प्रकोप और पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। उन्होंने अपने दोनों निजी टैंकरों के माध्यम से बागबेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में निःशुल्क पीने का पानी वितरित करवाना शुरू किया है।
    इस अभियान की शुरुआत हरहर गुड्डू स्थित दादी बागान से हुई, जहाँ राजकुमार सिंह, वर्तमान जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और अगरबत्ती दिखाकर वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

    राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे गर्मी भर लगातार जारी रहेगा, और इसके अंतर्गत हरहर गुड्डू, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह जैसे जरूरतमंद इलाकों में नियमित रूप से पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि किसी भी परिवार को गर्मी के इस मौसम में पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।”
    इस पहल की सराहना करते हुए जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, प्रखंड उप प्रमुख शिव हाँसदा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।
    राजकुमार सिंह का यह प्रयास क्षेत्र में पानी की समस्या से राहत दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की खुलकर सराहना की है और अभियान को सहयोग देने का संकल्प लिया है।

    बागबेड़ा में शुरू हुआ निःशुल्क पानी वितरण अभियान – राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से लोगों को गर्मी में राहत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यासागर विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो दीपक कुमार मिद्या के नेतृत्व में 22 सदस्यीय शोध दल का पांच दिवसीय शोध व आउटरीच कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
    Next Article बंगाल मे राष्ट्रपति शासन के लिए जमशेदपुर मे विहिप छेडेगी आंदोलन सभी हिंदू संस्था एकजुट होकर करेगी विरोध-अरुण सिंह

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.