Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    *∆ मुख्य समारोह स्थल सहित समाहरणालय एवं अन्य स्थलों में की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा; साफ सफाई सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को मिला निर्देश*

    *∆ विभाग द्वारा निकाली जाने वाली झांकी सुंदर और आकर्षक हो; इसे सुनिश्चित करें।*

    *∆ स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को मुख्य अतिथि द्वारा उनके आवास पर किया जायेगा सम्मानित*

    *∆ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का गांधी मैदान में होगा आयोजन*

    ∆ *जिन पदाधिकारियों को जो भी दायित्व मिला है उसका निर्वहन निष्ठापूर्वक ससमय सुनिश्चित करेंगे – उप विकास आयुक्त*

    आज दिनांक 20.01.2023 को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया गया।

    *विभिन्न बिंदुओं विमर्श कर संबंधित को दिया गया निर्देश*

    बैठक में गणतंत्र दिवस के पूर्व तैयारियों, साफ सफाई, पैरेड, झांकी, मुख्य समारोह स्थल की रंगाई पुताई, झंडोतोलन, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों संग विमर्श किया गया एवं अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    *कल से शुरू होंगे पैरेड पूर्वाभ्यास; 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल*

    वहीं पैरेड पूर्वाभ्यास के संबंध में बताया गया कि कल से 24 जनवरी तक नियमित जिला बल के 02 प्लाटून (महिला/पुरुष), आईआरबी, झिलुवा के एक प्लाटून होम गार्ड के 02 प्लाटून के अतिरिक्त सेंट एंथोनी स्कूल, डीएवी का एनसीसी, डीएन एकेडमी, सेंट जोसेफ स्कूल, एडवर्ड स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुलाडीह, आश्रम विद्यालय जामताड़ा, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा के एक एक प्लाटून भाग लेंगे। अंतिम दिवस फुल ड्रेस में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में रिहर्सल किया जायेगा।

    *व्यवस्थित तरीके से सभी चीजों को दुरुस्त करें*

    वहीं उप विकास आयुक्त के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल एवं समाहरणालय में साफ-सफाई, रंग रोगन, प्रतिमाओं की साफ सफाई, माल्यार्पण, गांधी मैदान में गड्ढों की भराई, पेयजल की व्यवस्था, साउंड सिस्टम की सुदृढ़ व्यवस्था, समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति आदि के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करें।

    *सभी तैयारियां ससमय पूर्ण हों*

    वहीं उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा एवं आसपास की साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जो भी दायित्व मिला है उसका निर्वहन निष्ठापूर्वक ससमय सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    *सुसज्जित और आकर्षक झांकी हो*

    वहीं उन्होंने कहा कि झांकी निकलने वाले विभाग के संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि झांकी सुसज्जित, आकर्षक और अच्छा संदेश देने वाला हो ताकि लोगों में उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े। वहीं झांकी हेतु आवश्यक वाहन की व्यव्स्था हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

    *मेडिकल व्यवस्था गांधी मैदान में सुनिश्चित करेंगे*

    मुख्य समारोह स्थल, गांधी मैदान में मेडिकल व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन जामताड़ा को कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट, अतिविशिष्ट अतिथियों, महिलाओं एवं आम लोगों के लिए एंबुलेंस, स्ट्रेचर एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक दल, महिला चिकित्सक सहित की प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने बताया की स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *सभी व्यवस्थाएं बेहतर हो*

    वहीं निमंत्रण कार्ड, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शराब आपूर्ति बंद रखने, मांस मछली की बिक्री बंद रखने, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित आगंतुकों के स्वागत, प्रशस्ति पत्र आदि सभी जरूरी व्यवस्थाएं को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *सामुदायिक पुस्तकालय एवं एल्डर्स क्लब में झंडोतोलन हेतु दिया गया निर्देश*

    उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक पुस्तकालय एवं एल्डर्स क्लब में संबंधित अध्यक्ष के द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा इसके लिए सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिती*

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, सिविल सर्जन डाॅ एस के मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री आकांक्षा कुमारी, पीएचईडी प्रमंडल श्री राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री संजय कुमार, लिपिक श्री संतोष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा एवं द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    June 30, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.