Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा एवं द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा एवं द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा एवं द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    ∆ *कुष्ठ रोग कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि छह से 12 महीने के नियमित इलाज से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है – उपायुक्त*

    आज दिनांक 20.01.2023 को समाहरणालय सभागार में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा एवं द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    जामताड़ा जिला को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने हेतु सही मायनो में सभी को समन्वय स्थापित कर के कार्य करने की आवश्यकता है। कुष्ठ रोग की पहचान आसान है साथ ही इसका इलाज भी संभव है। उपायुक्त ने द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफलता हेतु सभी संबंधित को कुष्ठ रोगियों के खोज हेतु सामूहिक स्तर पर प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करना है यह कोई संक्रामक रोग नहीं है और कुष्ठ रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं हो यह सुनिश्चित करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन्हें जरूरी उपचार देकर पूरी तरह से स्वस्थ बनाना है ताकि जिले में कुष्ठ रोग एक इतिहास बनकर रह जाए।

    कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैले भ्रांतियों के बारे में भी आमजनों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत कुष्ठ रोगियों की पूर्ण देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा एवं इस दौरान घर-घर जाकर सर्वे टीम द्वारा कुष्ठ रोगियों की खोज की जायेगी।

    उपायुक्त ने इस हेतु सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ बैठक आहूत करने का निर्देश दिया साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 साल के कितने बच्चे हैं और कितने ड्रॉपआउट हैं उसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को लोगों के बीच में कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, इसका प्रभाव और बचाव आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी देने का निर्देश दिया गया साथ ही कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सहिया घर-घर जाकर कुष्ठ के संभावित मरीजों की खोज करें, ताकि जल्द से जल्द रोगी की पहचान हो सके और समय पर इलाज किया जा सके। इस बीमारी का इलाज बिल्कुल मुफ्त है और सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।

    उपायुक्त ने कहा कि कुष्ठरोग कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि छह से 12 महीने के नियमित इलाज से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। आज भी समाज में कुष्ठ रोग को लेकर अनेक तरह की शंकाएं है, जबकि यह एक तरह की बीमारी है, जो समय और सही इलाज से पूरी तरह से ठीक हो सकती है।

    इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला में कार्यरत दलपत्तियों की पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु चयन समिति का बैठक किया गया।
    Next Article उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.