Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक हो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को निरंतर प्रोत्साहित करें… श्री सौरभ सिन्हा, अपर उपायुक्त

    सीएचसी एवं अनुमंडल अस्पताल से रेफरल के मामलों में आई कमी, सितंबर में 290 वहीं अक्टूबर माह में सिर्फ 219 मरीज रेफर किए गए एमजीएम

    एमटीसी(कुपोषण उपचार केन्द्र) में औसत बेड ऑक्यूपेंसी 99.25 %, आयुष्मान भारत के लाभुकों में भी वृद्धि

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में #SarkarApkeDwar के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा के साथ-साथ कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत, संस्थागत प्रसव आदि की समीक्षा की गई । ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तरीय शिविरों में उपलब्ध कराये गए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि पहले चरण में 7928 मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के शिविर में निबंधन कराया जिसमें 4385 को कोविड का वैक्सीनेशन, 719 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ दिया गया। वहीं, दूसरे चरण में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों को पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है । सभी सीएचसी, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला व सदर अस्पताल में ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाओं की समीक्षा में पाया गया कि अक्टूबर माह में 24500 मरीजों ने विजिट किया जिनमें 4056 मरीजों को एडमिट किया गया । रेफरल के मामलों में कमी देखी गई। सितंबर माह में जहां 290 मरीजों को एमजीएम रेफर किया गया था वहीं अक्टूबर माह में सिर्फ 219 मरीज ही रेफर किए गए । अपर उपायुक्त ने रेफरल के मामलों में और कमी लाते हुए सीएचसी एवं अनुमंडल अस्पताल में ही स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि अत्यंत आवश्यक लगे तभी मरीजों को रेफर किया जाए।

    संस्थागत प्रसव में जिले की उपलब्धि 80 फीसदी पाये जाने पर अपर उपायुक्त ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए निरंतर लोगों के बीच संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी के साथ-साथ पीएचसी में भी प्रसव सुविधा देने की बात कही ।

    जिले में कुपोषण उपचार को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। कुल 5 एमटीसी में अप्रैल माह से अक्टूबर माह तक 649 कुपोषित बच्चों को भर्ती किय गया जिनमें 632 को सफलतापूर्वक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। औसत बेड ऑक्यूपेंसी भी 99.25 फीसदी है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में इस वर्ष अबतक 9052 लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ मिला जो पिछले 4 वर्षों में सबसे ज्यादा है । कुष्ठ रोगियों के उपचार एवं सरकार की योजनाओं का लाभ देने की जिला उपायुक्त की विशेष पहल पर चलाये गए अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि सितंबर माह में चलाये गए 5 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 21 कुष्ठ आश्रमों में 183 लोगों का आधार अपडेशन, 30 लोगों का नया आधार इनरॉलमेंट, 34 लोगों को पेशन योजना से जोड़ा गया, आयुष्मान कार्ड 12, वोटर आईडी 7, राशन कार्ड 06 तथा 229 लोगों को UDID कार्ड उपलब्ध कराया गया । मलेरिया, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन आदि की भी समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, सभी एमओआईसी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
    Next Article सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झामुमो महिला इकाई ने मोर्चा खोल दिया है

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.