Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां जमीन कारोबारी शेखर महतो के गाड़ी पर हुए हमले मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

    बता दें कि बीते 26 सितंम्बर को अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गाड़ी पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत NH- 18 स्थित मौदासोली के समीप फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें शेखर महतो का एक सहयोगी और उसका वाहन चालक जख्मी हो गया था. इस घटना को लेकर धालभूमगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर ग्रामीण एसपी और घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 5 अपराधियों को रांची से धर दबोचा है.

    एसएससी प्रभात कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि रांची के एक जमीन व्यापारी सद्दाम और शेखर महतो के बीच जमीन विवाद हुआ था. जिसके उपरांत सद्दाम द्वारा शेखर महतो को मारने के लिए आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह नामक अपराधी को सुपारी दी गई थी. उसके बाद 5 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. हालांकि शेखर महतो इस फायरिंग की घटना में बाल- बाल बच गए थे. पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा 5 मोबाइल दो पिस्टल और घटना में प्रयोग होने वाले बाइक को भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसएससी ने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इनको रिमांड में लेकर भी पूछताछ की जाएगी.
    प्रभात कुमार (एसएसपी- जमशेदपुर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में तीसरा पुल निर्माण और जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा:मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.