Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागृह में सम्मान समारोह संपन्न हुआ
    Breaking News झारखंड

    बागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागृह में सम्मान समारोह संपन्न हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2021Updated:September 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज बागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागृह में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन द्वारा श्रीसीएसपीसिंह, राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त मनोज कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ अनिता शर्मा, इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय प्राचार्य डी के मिश्रा, राजेन्द्रविद्यालय प्राचार्य डॉ शीला कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य श्री सुरेश कुमार , श्री कृष्णा पब्लिक विद्यालय प्राचार्य श्रीमति कृष्णा पांडे, हिल टॉप विद्यालय प्राचार्य एच एस मिश्रा तथा डॉ कविता परमार ने किया। उसके बाद अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह का संचालन डॉक्टर कविता परमार एवं धन्यवाद ज्ञापन उप मुखिया सुनील गुप्ता ने किए।
    बागबेड़ा मध्य पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सह बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बागबेड़ा कॉलोनीवासियों ने स्मृति प्रतीक चिन्ह,अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ वर्ष 2017 मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान निवासी डॉ अनीता शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं बुके देकर भी सम्मानित किया गया। इस तरह बागबेड़ा कॅलोनी से दो शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी में ही मेरा आवास है। बागबेड़ा कॉलोनी वासियों का जो मुझे प्यार, स्नेह और सम्मान मिला है इसे मैं कदापि भुला नहीं सकता हूं। इसके अलावे बागबेड़ा कॉलोनी वासियों के लिए शिक्षा के विकास हेतु मुझसे जो भी सहयोग होगा मैं हर पल सहयोग देने के लिए तैयार हूं।
    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ अनीता शर्मा भी बागबेड़ा कॉलोनी वासियों की प्रशंसा करते हुए कहीं की बागबेड़ा कॉलोनी हर क्षेत्र मे अब्बल रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना है।

    संचालन करते हुए डॉ कविता परमार ने कही कि आने वाले दिनों में भी बागबेड़ा कॉलोनी से ऐसे लोग उभर कर आएगे जो बागबेड़ा कॉलोनी का नाम रोशन करेंगे।
    उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि मेरे पंचायत के लिए यह गर्व की बात है कि दो लोगों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    इस सम्मान समारोह में समाजसेवी बृज तिवारी, मुखिया प्रतिमा मुंडा, वार्ड सदस्य संगीता देवी, प्रभावती देवी, बबीता देवी, वंदना गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, पंसस प्रतिनिधि राजू सिंह,शिक्षक भूपेंद्र सिंह,भास्कर , शिक्षिका सीमा सरकार, चंदा शर्मा, रीता सिह, समाजसेवी छवि विश्वकर्मा, बसंत श्रीवास्तव, सतीश कुमार, संजय सिंह, श्री रामसिंह, रामचंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, राकेश दुबे, अजीत मिश्रा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा का हिंदू पीठ के प्रांगण में किया गया स्वागत
    Next Article केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को आएंगे शहर, भाजपा महानगर के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.