Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को आएंगे शहर, भाजपा महानगर के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
    Breaking News झारखंड

    केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को आएंगे शहर, भाजपा महानगर के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को आएंगे शहर, भाजपा महानगर के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग।*

    जमशेदपुर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। वहीं दूसरी ओर, उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिले के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू ने सेवा-समर्पण अभियान के तहत महानगर के अबतक के कार्यक्रमों की रिपोर्ट कार्ड ली। उन्होंने बीस दिवसीय अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर कई सुझाव दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जमशेदपुर आएंगे जहां प्रबुद्धजनों के साथ वे सीधा संवाद करेंगे। बिस्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान सभागार में वोकल फ़ॉर लोकल के जरिये स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने वाले उधमियों के साथ बैठक करेंगे। बताया कि डॉ महेंद्र पांडेय जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक भी करेंगे। प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने उनके आगमन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सह उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय के आगमन को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। अपने एकदिवसीय प्रवास में वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बैठक के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे।

    बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागृह में सम्मान समारोह संपन्न हुआ
    Next Article सैंपल कलेक्शन व वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, कहा- दुर्गापूजा से पहले ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों का करें टीकाकरण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.