Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग मामले में उदय चौधरी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग मामले में उदय चौधरी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग मामले में उदय चौधरी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बुजुर्ग के इलाज़ को लेकर दो पक्षों के बीच मे जमकर बहस

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने बीते 2 फरवरी को केबुल क्लब के समीप फायरिंग की घटना को अंजाम देने में शामिल अपराधकर्मी उदय कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उदय के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. वैसे मामले का दूसरा अभियुक्त कुणाल सिंह अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी देते हुए सीडीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि गिरफ्त में आए उदय के खिलाफ टेल्को और गोलमुरी थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. वह पूर्व से ही कई मामलों का आरोपी रहा है उन्होंने बताया कि रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से उदय कुमार चौधरी ने सहयोगी कुणाल के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, हालांकि उक्त घटना में एक युवक बाल-बाल बच गया था.

    युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास

    जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के युवक सागर मुखी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां उसका ईलाज चल रहा है. युवक ने बताया कि घर में पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बोतल से अपनी सर पर दे मारी और पैरों का नस काट लिया. फिलहाल युवक खतरे से बाहर है. डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है. वहीं परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

    जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बुजुर्ग के इलाज़ को लेकर दो पक्षों के बीच मे जमकर बहस देखी गई जहां बुजुर्ग को ठोकर मारने वाले पक्ष ने बुजुर्ग का इलाज करवाने से इनकार किया ।

    बताया जाता है बुजुर्ग टेल्को महानंद बस्ती का निवासी है और पूजा करने हेतु आर.डी. टाटा गोलचक्कर के पास जा रहे थे जहां मोटरसाइकल सवार एक व्यक्ति ने उसे ठोकर मार दी , पुलिस के द्वारा बुजुर्ग को इलाज़ के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया , वैसे ठोकर मारने वाले व्यक्ति के बाइक को पुलिस ने जब्त किया, जिसके बाद वह भी एमजीएम अस्पताल पहुँचा , डाक्टरों ने बुजुर्ग बलदेव मिश्रा को इलाज़ के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया, लेकिन ठोकर मारने वाले व्यक्ति ने इलाज़ के खर्च देने में आना कानी की , जिसपर बुजुर्ग के परिवार वालों के साथ घंटो बहस हुई , जिसके बाद ठोकर मारने वाले व्यक्ति बुजुर्ग के इलाज़ करवाने को लेकर तैयार हुए , और मामला शांत हुआ ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनन्द मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 15 फरवरी को 40 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा
    Next Article युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.