Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
    Uncategorized

    युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
    वीरपुर बेगूसराय।

    असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव आलोक आनंद कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी से राजीव गांधी के पुत्र होने का सबूत मांगा। उनकी यह ओछी टिप्पणी किसी भी सभ्य व्यक्ति द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह वक्तव्य राहुल गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी अपमान है। जिसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेगा। वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता का यह अमर्यादित व्यवहार उनकी कुंठित मानसिकता का परिचायक है। सरकार विकास के मुद्दे से भागना चाहती है,इसलिए इस तरह की अशोभनीय बयानबाजी कर रही है। प्रखंड युवा सचिव सुरजीत कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में विफल भाजपा सरकार लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रही है। मौके पर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राममूर्ति सिंह,धर्मराज सहनी,आनंद प्रेम,चंदन कुमार,पुरुषोत्तम कुमार,आबिद खान,गौतम कुमार आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी पुलिस ने फायरिंग मामले में उदय चौधरी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
    Next Article यथाशीघ्र एयरपोर्ट के मुद्दे का सकारात्मक हल जल्द ही देखने को मिलेगा

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.