Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटमदा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पटमदा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटमदा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी सुमित सिंह सरदार और पूर्वी सिंहभूम के पटमदा निवासी सुखदेव सरदार के रूप में हुई है. दोनों युवक मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया

    जहां बुधवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टाटा- पटमदा मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा. बाद में पटमदा थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और स्थानीय नेता मुचीराम बावरी की पहल पर ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई. वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से तत्काल 20-20 हजार रुपये मुआवजा देने और 18 अप्रैल को ट्रैक्टर मालिक के साथ बैठक कर 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का प्रयास करने का लिखित आश्वासन दिया गया. प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हो सका. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

    पटमदा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मुआवजे को लेकर सड़क जाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleको-ऑपरेटिव कॉलेज में डॉ. अमर सिंह को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article बहरागोड़ा में एक बार फिर संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मचा

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.