Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Truecaller से अपने नंबर व नाम को ऐसे हटाएं
    Uncategorized

    Truecaller से अपने नंबर व नाम को ऐसे हटाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रूकॉलर को दुनियाभर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं. और आपने भी शायद इसका इस्तेमाल किया ही होगा. अगर नहीं किया है तो हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं. जब भी कोई अनजान नंबर से आपको फोन करता है तो ट्रूकॉलर ऐप आपको उस यूज़र की पहचान बता देता है. ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है. हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो. क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो. हर किसी को यह नहीं पता, लेकिन ट्रूकॉलर ऐप कुछ फिक्स्ड लाइन फोन के पते को भी बताता है. अगर किसी ऑफिस एड्रेस से कोई टेलीमार्केटर और स्पैम कॉल आया हो तो दिक्कत की बात नहीं. लेकिन आप कभी नहीं चाहोगे कि किसी शख्स को आपके घर का पता मालूम हो जाए, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि आप उसने कॉल किया. सच है कि ट्रूकॉलर सार्वजनिक डेटा स्टोर से ही यह जानकारी हासिल करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी शख्स को आपको लैंडलाइन नंबर पता हो. इसके अलावा वे सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध फोनबुक के रजिस्टर किए हुए पते को जान लें. या फिर गूगल में आपके लैंडलाइन नंबर को डालकर आपका पता जाना लिया जाए.

    ऐसे में आप चाहेंगे कि आपक नंबर ट्रूकॉलर के डेटाबेस से हट जाए. ध्यान रहे कि अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने नंबर को इस सर्विस से नहीं हटा सकते. आपको नंबर को हटाने के लिए अपने अकाउंट को बंद करना पडे़गा. अगर आप अपना नंबर हटाकर दूसरों का कॉन्टेक्ट डिटेल जानना चाह रहे थे तो ऐसा संभव नहीं.

    आईफोन, एंड्रॉयड या विंडोज मोबाइल पर आप इस तरह से अपने ट्रूकॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं.

    Truecaller अकाउंट बंद करने के लिए यह करें

    एंड्रॉयड
    ऐप खोलें> ऊपर में बायें किनारे पर पीपुल आइकन पर टैप करें> सेटिंग्स > अबाउट > डीएक्टिवेट अकाउंट.

    आईफोन
    ऐप खोलें> टॉप में दायीं तरफ बने गियर आइकन पर टैप करें > अबाउट ट्रूकॉलर > नीचे जाएं > फिर ट्रूकॉलर को डीएक्टिवेट करें.

    विंडोज मोबाइल
    ऐप खोलें, फिर निचले हिस्से में दायें किनारे पर दिख रहे तीन डॉट वाले आइकन को टैप करें > सेटिंग्स > हेल्प > अकाउंट डीएक्टिवेट करें.

    ट्रूकॉलर अकाउंट को बंद करने के बाद आप इस सर्विस से अपने नंबर को हटा सकते हैं. इसके लिए यह करना होगा…

    ट्रूकॉलर से नंबर हटाने का तरीका
    1. ट्रूकॉलर के अनलिस्ट पेज पर जाएं.

    2. देश कोड के साथ अपना नंबर डालें. उदाहरण के तौर पर- +911140404040 या +919999999999

    3. अनलिस्ट करने के लिए विकल्प चुनकर कारण बताएं. अगर आप चाहते हैं तो अन्य फॉर्म में कोई और वजह भी बता सकते हैं.

    4. वेरफिकेशन कैप्चा को डालें.

    5. अनलिस्ट पर क्लिक करें.

    ट्रूकॉलर का कहना है कि वह अनलिस्ट रिक्वेस्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर इन नंबर को हटा देता है. इसका मतलब यह नहीं है कि आपका नंबर हमेशा के लिए इस सर्विस में मौजूद नहीं रहेगा. हमने अपने नंबर को एक साल पहले हटाया था. इस दौरान हमने कभी भी ट्रूकॉलर का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन हमारा नंबर एक बार फिर इस सर्विस पर दिखने लगा. ऐसे में सही उपाय होगा कि आप ट्रूकॉलर इस्तेमाल करने वाले जान-पहचान के किसी शख्स से जांच करते रहें कि आपका कॉन्टेक्ट डिटेल दिखता है या नहीं. अगर नहीं दिखता है तो आप अपने नंबर को ट्रूकॉलर से हटाने में कामयाब रहे. अगर दिखता है तो आप हमेशा ट्रूकॉलर से अपने नंबर को हटाने की मांग कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस बार तीन दिन की देरी से आ सकता है मानसून, 4 जून को पहुंचेगा केरल: स्माईमेट
    Next Article विराट कोहली बने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज

    Related Posts

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    November 16, 2026

    Casinova resuelve dudas por correo o chat y así se gestionan los problemas de cuenta

    November 16, 2026

    Plinko bij BGaming: korte, herhaalde mobiele sessies en de kick van meteen resultaat

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन

    प्रशासनिक चौकसी के बीच छौड़ाही में संपन्न हुआ छठ महापर्व

    आस्था के घाट पर उमड़ा पूरा गांव, प्रवासियों और ग्रामीणों का हुआ आत्मिक मिलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.