Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली बने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज
    Breaking News Headlines

    विराट कोहली बने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सोमवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) द्वारा साल का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज चुना गया है. वहीं भारत के ही जसप्रीत बुमराह को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है. टायर निर्माता कंपनी सीएट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीएट क्रिकेट रेटिंग्स इंटरनेशनल अवार्ड्स (2019) से सम्मानित किया है. हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चौथा आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट खिलाड़ी का अवार्ड मिला है. आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुने गए हैं. टी-20 प्रारूप में साल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान बने हैं. आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजा गया है. सीसीआर ने महिला क्रिकेट में भी अवार्ड दिए हैं जहां भारत की स्मृति मंधाना साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजी गईं. सीसीआर ने भारत की पहली विश्व कप जीत का हिस्सा रहे मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है. सीसीआर ने सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं भारत के घरेलू क्रिकेट में भी कई युवा खिलाड़ियों को अवार्ड दिए हैं. मसलन आशुतोष अमन को डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है. वहीं पत्रकारिता के श्रेत्र में भी सीसीआर ने अवार्ड दिए हैं जिसमें इंडियन एक्सप्रेस के श्रीराम वीरा और स्नेहल प्रधान को पुरस्कार मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTruecaller से अपने नंबर व नाम को ऐसे हटाएं
    Next Article बिहार में हिंसा, भाकपा माओवादियों ने वाहनों में लगाई आग

    Related Posts

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    November 16, 2026

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    November 16, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन

    प्रशासनिक चौकसी के बीच छौड़ाही में संपन्न हुआ छठ महापर्व

    आस्था के घाट पर उमड़ा पूरा गांव, प्रवासियों और ग्रामीणों का हुआ आत्मिक मिलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.