डीपीएस मयूरा रोड में परिवहन अधिकारी रामनरेश पाल को 35 वर्ष की सेवा पर मिला सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली:दिल्ली पब्लिक स्कूल, मयूरा रोड में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रामनरेश पाल को उनके 35 वर्षों की सफल, निष्ठापूर्ण और समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने श्री पाल के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रशासन ने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल में रामनरेश पाल ने ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ परिवहन व्यवस्था का संचालन किया। उनकी तत्परता और कार्यनिष्ठा के कारण स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा हमेशा बना रहा।
सम्मान ग्रहण करते हुए श्री पाल ने स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि DPS परिवार का हिस्सा होना उनके लिए गौरव की बात है और यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

