Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गेवरा दीपका की हवा जहरीले, सांस लेना हुआ मुश्किल,सड़क पर ना पानी का छिड़काव ना सफाई,उड़ती धूल से बढा प्रदूषण
    Breaking News Headlines

    गेवरा दीपका की हवा जहरीले, सांस लेना हुआ मुश्किल,सड़क पर ना पानी का छिड़काव ना सफाई,उड़ती धूल से बढा प्रदूषण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गेवरा दीपका की हवा जहरीले, सांस लेना हुआ मुश्किल,सड़क पर ना पानी का छिड़काव ना सफाई,उड़ती धूल से बढा प्रदूषण

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    गेवरा-दीपका:-कोरबा जिले के गेवरा दीपका की आबो हवा खराब है प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में भिलाई रायपुर के अलावा कोरबा भी शामिल है। जिसमें गेवरा दीपका बहुत आगे है।

    गेवरा दीपका में प्रदूषण का बड़ा कारण कोयले के छोटे-छोटे कण कोयले का डस्ट और कोरबा में बिजली घरों से निकलने वाला राख है जो ऊर्जाधानी की हवा में घुल गया है गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में धूल के कण सांसों में समा रहा है।इससे सांस से संबंधित बीमारियां हो हो रही है। आंखों की रोग भी परेशान कर रही है।

     

    गेवरा दीपका कुसमुंडा में प्रदूषण का बड़ा कारण यहां से निकलने वाला कोयला और इस पर आधारित उद्योग है जिसमें बिजली घर प्रमुख है कोरबा की धरती में कोयले का विशाल भंडार है इसका खनन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड करती है कोयले को खोदकर एक स्थान पर भंडारण किया जाता है। यहां से पेलोडर या अन्य मशीनों से उठाकर ट्रक ट्रेलर या रेल के वैगन में भरा जाता है इस प्रक्रिया में सबसे अधिक कोयले के छोटे-छोटे कण उड़ते हैं हवा में घुलकर कण आसपास के क्षेत्र में फैल जाते हैं।

     

    यही नहीं जब ट्रक ट्रेलर या अन्य गाड़ियों से कोयला परिवहन किया जाता है तो सही तरीके से ढका नहीं जाता है,रास्ते चलती गाड़ियों से कोल डस्ट उड़ता है। गेवरा-दीपका,कुसमुंडा से कोरबा चांपा, पाली, कटघोरा और हरदी बाज़ार मार्ग पर कोल परिवहन सबसे अधिक है।

    पर्यावरण संरक्षण मंडल की खानापूर्ति कार्यवाई

    ऊर्जाधानी में प्रदूषण की गंभीर समस्या है इसकी रोकथाम का दायित्व पर्यावरण संरक्षण मंडल पर है लेकिन मंडल की ओर से अभी तक किसी भी संस्थान के खिलाफ कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई जो प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर हो। पानी का छिड़काव सही समय पर नहीं होता है जिसके कारण धूल से सांस लेने में लोगों को परेशानी होती है।

    उड़ती धूल से बढा प्रदूषण गेवरा दीपका की हवा जहरीले सड़क पर ना पानी का छिड़काव ना सफाई सांस लेना हुआ मुश्किल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीपीएस मयूरा रोड में परिवहन अधिकारी रामनरेश पाल को 35 वर्ष की सेवा पर मिला सम्मान 
    Next Article स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का शुभारंभ, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.