राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से शुक्रवार को सफाई मित्रों के लिए लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेशन तथा व्यावसायिक सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सफाई कर्मियों को उनके अधिकारों, सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था।
प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कर्मियों के बीच समानता, भेदभाव रहित कार्यस्थल, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा तथा सभी कर्मियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार पर जोर दिया गया। वहीं, कार्यस्थल पर सुरक्षा के तहत दस्ताने, मास्क, सुरक्षा जूते और रिफ्लेक्टिव जैकेट के उचित उपयोग, स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई।
कर्मियों को जोखिमपूर्ण परिस्थितियों की पहचान करने तथा किसी दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सफाई मित्र शहरी स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक गरिमा की रक्षा करना नगर निकाय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Breaking News Headlines public खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

