Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो गोलचक्कर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो गोलचक्कर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो गोलचक्कर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।
    जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित चेचिस वाहन ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मानगो निवासी लाला विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार चेचिस वाहन ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर दंपति को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
    हादसे की भयावहता से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद थी, इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए।

     

    सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

    इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पति की मौत पत्नी गंभीर मानगो गोलचक्कर के पास दर्दनाक सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का द्वितीय दिवस संपन्न
    Next Article झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आठवां राज्य सम्मेलन 11-12 जनवरी को जमशेदपुर में

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.