इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का द्वितीय दिवस संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस 10 जनवरी 2026 को तकनीकी सत्र एवं समापन/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तकनीकी सत्र में देश-विदेश से आए शोधकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सत्र में प्रो. डॉ. प्रभात माहान्ती (यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू ब्रंसविक, सेंट जॉन, कनाडा) सहित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा सिंह (प्रिंसिपल, डी.ए.वी. बिष्टुपुर, जमशेदपुर) ने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रो. डॉ. दुर्गेश पंत (उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रो. डॉ. शुक्ला माहान्ती ने किया। अंत में सभी शोधपत्र प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रावणी मुखर्जी द्वारा किया गया।

