Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रैफिक पुलिस की मनमानी: महिला को दौड़कर धक्का देने से गिरी स्कूटी, घायल क्षेत्र में आक्रोश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ट्रैफिक पुलिस की मनमानी: महिला को दौड़कर धक्का देने से गिरी स्कूटी, घायल क्षेत्र में आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रैफिक पुलिस की मनमानी: महिला को दौड़कर धक्का देने से गिरी स्कूटी, घायल क्षेत्र में आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के जी हॉस्टल के पास शनिवार को गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला के साथ बड़ी घटना घट गई। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी।

     

    इसी बीच गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने की कोशिश में दौड़ते हुए स्कूटी को धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गया और वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि जब महिला दोबारा उठकर स्कूटी स्टार्ट कर आगे बढ़ने लगी, तभी कुछ अन्य पुलिसकर्मी फिर से उसके पास पहुंचे और पीछे से स्कूटी को धक्का दे दिया। इस दौरान महिला फिर से गिर गई और घायल हो गई।

     

    घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

     

    स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई निंदनीय है और महिला के साथ इस तरह का बर्ताव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में रोष देखा जा रहा है।

    घायल क्षेत्र में आक्रोश ट्रैफिक पुलिस की मनमानी: महिला को दौड़कर धक्का देने से गिरी स्कूटी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपवन सिंह–ज्योति सिंह विवाद : आँसुओं के पीछे संवाद की दरार
    Next Article पार्षद डॉ कविता परमार ने सांसद और रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.