Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा आम और खास सबका रुख केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर की ओर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा आम और खास सबका रुख केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर की ओर

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा आम और खास सबका रुख केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर की ओर

    जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा. मौका था केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर आयोजित महाभोग का. वैसे तो आयोजन राजनीति से अलग था, मगर झारखंड के राजनीतिक पंडित इस आयोजन का अपने- अपने स्तर से विश्लेषण कर सकते हैं. आपको बता दें कि हर साल काली पूजा के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मां काली की पूजा करते हैं. जिसमें उनके द्वारा महाभोग का आयोजन किया जाता है. महाभोग ग्रहण करने के बहाने राजनीतिक और आर्थिक जगत के लोगों का यहां जुटान होता है. भोग के बहाने कई बिसात यहां बिछती है. इन सबके बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का अर्जुन मुंडा के आवास पर भोग ग्रहण गहन करने पहुंचना वैसे तो आम बात है, मगर हाल के दिनों में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच जो खिचड़ी पक रही है वह किसी से छिपा नहीं है. वैसे केंद्रीय मंत्री ने इसे बड़े शालीन तरीके से मीडिया के सामने रखा. उन्होंने कहा पर्व त्यौहार के मौके पर आपसी भेदभाव भूलकर एक दूसरे से मिलना जुलना एक परंपरा है. उन्होंने कहा 2 साल के वैश्विक त्रासदी के बाद दुनिया नए सिरे से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है. महाभोग में जुटे हजारों लोगों का उन्होंने अभिनंदन किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भी उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया.

    अर्जुन मुंडा (केंद्रीय मंत्री)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोहराय पर्व मनाने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सरायकेला के चांडिल के धातकीडीह स्थित अपने ननिहाल पहुंचे
    Next Article भारत में स्त्री शक्ति के उत्कर्ष का उत्सव- “स्त्री देश”

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.