Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ, यमुनोत्री से लेह-हिमाचल तक बर्फबारी, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश
    Breaking News Headlines

    केदारनाथ, यमुनोत्री से लेह-हिमाचल तक बर्फबारी, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में जहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और तटीय राज्यों में बारिश का दौर जारी है. जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. कुल्लू-मनाली और लाहौल स्पीती में अभी तापमान शून्य से नीचे चला गया है. रोहतांग के अटल टनल के पास भी बर्फबारी हो रही है. मनाली शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है.

     

    मनाली का तापमान गुरुवार को अधिकतम 6 डिग्री सेल्सियस व न्यून्तम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लाहौल स्पीती के केलांग का अधिकतम तापमान -1 डिग्री और न्यून्तम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौसम ने करवट ली है. चारधाम यात्रा शुरू है, इस बीच बर्फबारी होने लगी है. गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में बर्फ गिरी है. इस कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है और तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 1 मई तक मौसम के इसी तरह रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

     

    मई महीना शुरू होने जा रहा है और पहाड़ों पर बर्फबारी से हिमाचल और उत्तराखंड की समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है. मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए दोनों ही राज्यों में प्रभावित जिलों के प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रूख नहीं करने की अपील की है. बर्फबारी के चलते रोहतांग अटल टनल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.हिमाचल के ऊंचाई वाले गांवों में सेब की फ्लोरिंग पूरे शबाब पर है. बेमौसम बर्फबारी से सेब बागवानों में मायूसी है.

    उत्तराखंड में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 1 मई तक तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है और येलो अलर्ट जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी की संभावना है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 30 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सभी 10 जिलो में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, 9000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
    Next Article पूर्व सीएम दिग्विजय बोले आरएसएस-भाजपा के लिए कोरोना हूं मैं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा वैक्सीन है हमारे पास..

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.