Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम दिग्विजय बोले आरएसएस-भाजपा के लिए कोरोना हूं मैं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा वैक्सीन है हमारे पास..
    Breaking News Headlines राजनीति

    पूर्व सीएम दिग्विजय बोले आरएसएस-भाजपा के लिए कोरोना हूं मैं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा वैक्सीन है हमारे पास..

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोपाल. एमपी की राजनीति में अब कोरोना संक्रमण प्रवेश कर गया है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे आरएसएस व भाजपा के लिए कोरोना है. जिसपर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोरोना वायरस को भगाने की वैक्सीन है आप चिंता न करो. वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कोरोना से ज्यादा दिग्विजय व कमलनाथ नुकसानदेह है.

     

    मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश कार्यालय में कहा कि आश्चर्य की बात है कि दिग्विजय सिंह को तुलना करने के लिए कोरोना वायरस ही मिला. उन्होंने अपनी तुलना ठीक की है. कोरोना वायरस ने जितना नुकसान नहीं पहुंचाया था, उससे कहीं ज्यादा नुकसान प्रदेश को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने पहुंचाया. जिस कोरोना की बात दिग्विजय सिंह कर रहे हैं उसी कोरोना को कमलनाथ ने जनता के भरोसे छोड़ दिया था. वायरस ने हा-हा कार मचाया, कई लोगों की जिंदगी चली गई. अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नहीं दो-दो वैक्सीन ने कोरोना से

    मुकाबला किया. वहीं भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इतना तो तय हो गया है कि दिग्विजय सिंह हानिकारक हैं. पहले लोग बोलते थे कि कोरोना का वायरस चीन से आया, कुछ ने कहा कि यह वायरस आईएसआई से आया है. इन्होंने खुद को कोरोना साबित कर दिया. भाजपा ने वो वैक्सीन बनाई है, जिससे कोरोना का वायरस लगभग मृतप्राय हो जाता है. वैक्सीन भी हम लोगों के पास है, आप चिंता नहीं करो. वही प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में कहा कि कोरोना की उत्पत्ति चीन से हुई है दिग्विजय सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना चाहिए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेदारनाथ, यमुनोत्री से लेह-हिमाचल तक बर्फबारी, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश
    Next Article गोलमुरी : अपराधियों ने चलायी युवक पर गोली , मचा अफरा-तफरी का माहौल

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.