Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : प्रधानमंत्री मोदी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मध्यप्रदेश में निवेश का यह सही समय : प्रधानमंत्री मोदी

    भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मजबूत प्रतिभाओं तथा फलते-फूलते उद्योगों के साथ मध्यप्रदेश एक पसंदीदा व्यापार स्थल बन रहा है और राज्य में निवेश करने का यह सही समय है।

    निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में आयोजित ‘निवेश मध्य प्रदेश – वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने यह बात कही।

    विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी ‘वैश्विक आर्थिक संभावना’ रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले दो वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक परिवेश बनाने में मदद करेगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक ‘एयरोस्पेस’ कंपनियों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है।

    मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी।

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है।

    मोदी ने कहा, ‘‘ बेहतरीन प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है।’’

    मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति लाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है।

     

     

    उन्होंने साथ ही कहा कि देश में स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में मध्यप्रदेश में काफी बदलाव हुए हैं।

    मोदी ने कहा कि यहां बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं थीं और कानून-व्यवस्था और भी बदतर थी। ऐसे में औद्योगिक विकास मुश्किल था। लेकिन पिछले 20 वर्ष में लोगों के सहयोग से भाजपा की प्रदेश सरकार ने शासन पर ध्यान केंद्रित किया।

    मोदी ने कहा कि दो दशक पहले लोग यहां (मध्यप्रदेश में) निवेश करने से दूर रहते थे और अब यह निवेश के लिए देश के शीर्ष राज्यों में से एक है।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने भारत को ‘‘ सौर ऊर्जा महाशक्ति ’’ कहा था।

    मोदी ने कहा, ‘‘ इस संगठन ने यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत परिणाम देता है।’’

     

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश एक प्रमुख वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में पहचान दिलाएगा।

    यादव ने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

    उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत 2025 को उद्योगों तथा रोजगार के वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व बैंक का कहना है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article तेलंगाना सुरंग हादसा: श्रमिकों को अपने साथियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.