Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के बैठक के बाद मची खलबली
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के बैठक के बाद मची खलबली

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के बैठक के बाद मची खलबली

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर में हुए सर्वसम्मति की घोषणा के बाद दूसरा खेमा भी सक्रिय हुआ और हद तो तब हो गई जब डॉक्टर अजय के हैंडल से प्रेस विज्ञप्ति संवाददाता सम्मेलन के नाम से जारी हुआ उसके बाद मंच के तरफ़ से खंडन आया और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी सोशल मीडिया पर चला आईए जानते हैं दोनों पक्ष ने क्या कहा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जो खुद अवैध हैं उनकी बातों का जवाब क्या देना :ब्रह्मर्षि विकास मंच*

    किसी को फतवा जारी करने का अधिकार नहीं, समाज अफने विवेक से लेगा निर्णय – अशोक चौधरी*

     

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के महासचिव अनिल ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि राम प्रकाश पांडे ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है वह विज्ञप्ति है अवैध है उनका संगठन भी अब तक समाज का विश्वास हासिल नहीं कर पाया है रही बात फ़तवा जारी करने की
    ब्रह्मर्षि समाज ने कोई फतवा जारी नहीं किया बल्कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसकी तस्वीर सभी अखबारों को दी गई जिसमें सभी कमेटी के साथ पदाधिकारी मौजूद थे
    श्री ठाकुर ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे एक व्यक्ति भी कल बैठक में थे तो उस बैठक में उन्होंने अपनी बातों को क्यों नहीं रखा अब बात करते हैं ठेकेदारी की तो जो स्वयं मणिपाल में ठेकेदारी दुकानदारी चला रहे हैं वह दूसरे को नसीहत देना बंद करें वे तो डर से कथित संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए हैं अगर शामिल नहीं हो होते तो उनकी दुकानदारी ही बंद हो जाएगी
    श्री ठाकुर ने कहा कि सरायकेला खरसावां से दो भाई भी कथित संवाददाता सम्मेलन में दिख रहे हैं उन्होंने सरायकेला के संगठन को तार तार किया है इतिहास इसका गवाह है और इन्हीं के प्रभाव में जमशेदपुर के भी चंद लोग स्वयंभू संगठन चला रहे हैं

    पहले वे लोग अपने जिला में देख ले फिर जमशेदपुर की बात करें रही बात ठेकेदारी दुकानदारी की बात करने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे की तो पहले अपने ठेकेदारी बंद करें और राजनीति करनी है तो खुलकर राजनीति करें उनके यहां चार संगठन चल रहे हैं क्या उन्होंने कभी उन्हें एक करने का प्रयास किया है या आज तक समाज की किसी बैठक में भाग लिया है

    उन्होंने कहा कि जिन्होंने लेटर पैड पर बयान दिया वे खुद अवैध है पहले अपने को वैध कर ले बयान देने के लायक बन जाए फिर उनके बातों को जवाब दिया जाएगा सुबह से चारों तरफ खाक छानने के बाद चंद लोग मिले उसमें दो सरायकेला जिला के एक रांची जिला के और एक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं और एक कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं जिन्हें मजबूरन कांग्रेस रखी हुई है चुकी कांग्रेस के पास कोई डेटा कलेक्टर नहीं है
    श्री ठाकुर ने कहा की कथित संवाददाता सम्मेलन में मैं पत्रकार साथियों से ही पूछ रहा हूं कि कितने पत्रकार थे विज्ञप्ति जारी करने से संवाददाता सम्मेलन हो जाता है क्या?

    *किसी को फतवा जारी करने का अधिकार नहीं, समाज अफने विवेक से लेगा निर्णय – अशोक चौधरी*

    जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि समाज की आपात बैठक मंगलवार को गोलमुरी क्लब में आयोजित की गई. बैठक में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे. मीडिया को संबोधित करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि कोई संस्था किसी समाज का ठेकेदार कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज बुद्धिजीवी समाज है औऱ वह अपना भला बुरा बेहतर समझ सकता है. समाज के लोग अपने विवेक से शिक्षित,ईमानदार और जमशेदपुर का विकास करने वाले उम्मीदवार को चयन करेंगे. ब्रह्मर्षि समाज हमेशा जमशेदपुर के विकास में अपना योगदान देते रहा है. इसबार भी समाज के लोग सुयोग्य़ एवं कर्मठ उम्मीदवार का ही चयन करेंगे. किसी के फतवा जारी करने से समाज के लोगों पर कोई असर पड़ने वाला नहीं और किसी को फतवा जारी करने का अधिकार भी नहीं. उन्होंने कहा कि समाज एकजुट है था औऱ रहेगा. इसमें किसी को कोई शंका नही होनी चाहिए.
    वहीं उपेद्रं शर्मा ने कहा ब्रह्मर्षि समाज इसबार विधानसभा चुनाव में शिक्षित.ईमानदार,कर्मठ उम्मीदवार के साथ अच्छे रिकार्ड वाले नेता का ही चयन करेंगे. जिसका रिकार्ड पहले बेहतर रहा है. जिन्होने जमशेदपुर को अपराधियों के आतंक से मुक्ति दिलायी था. इसबार एक अच्छा मौका है कि लोग एक बेहतर जनप्रतिनिधि का चुनाव कर जमशेदपुर को विकसित एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे. जो प्रत्याशी जमशेदपुर का विकास कर सकता है वैसे उम्मीदवार का चयन समाज करें. हम समाज के लोगों से यही आह्वाहन करते है.

     

    Oplus_131072

    वहीं संजय पांडे ने कहा कि रोड,नाली का ठेकेदारी करने वाला कोई व्यक्ति समाज का ठेकेदार नहीं बन सकता है. जिस प्रकार से बिना समाज के लोगों के विश्वास में लिए हुए किसी के पक्ष में फतवा जारी करना बिलकुल गलत है. ब्रह्मर्षि समाज समझदार है. वह अपने नफा नुकसान बेहतर समझता है. ब्रह्मर्षि समाज के लोग अपने विवेक से शिक्षित,ईमानदार औऱ योग्य उम्मीदवार को चयन करेंगे औऱ जमशेदपुर के विकास में अपना योगदान देंगे. इस अवसर मुख्य रुप से अशोक,संजय शर्मा,अमलेश कृष्णा,राजेश,श्याम ठाकुर,गजेंद्र,विजय नारायण,विनोद शुक्ला,श्याम,अशोक सिंह,अविनाश सिंह,सुनील सिंह,रमन कुमार,धीरज कुमार,संतोष ठाकुर,आशिष चौधरी, सन्नी कुमार सिंह और मनमोहन कुमार उपस्थित थे.

    Jamshedpur. There was chaos after the meeting of Brahmarshi Vikas Manch
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा आम चुनाव, 2024 के अवसर पर निगोशिएबुल इन्स्ट्रमेन्ट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ख) के तहत् मतदान के दिन कर्मियों को सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति
    Next Article ईचागढ़ में एक वोट की कीमत ,एक प्लेट खस्सी भात , आजसू गठबंधन प्रत्याशी हरे लाल महतो ने लगाई.!

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.