Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेटियों की शिक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत – राकेश साहू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बेटियों की शिक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत – राकेश साहू

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेटियों की शिक्षा और संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत – राकेश साहू
    युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया याद
    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची शहीद चैक पर पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व.इंदिरा गांधी की 37 वी पूण्यतिथि को त्याग, समर्पण दिवस एवं देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वी जयंती को राष्ट्रीय प्रगति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोनों महान नेताओं के चित्र पर कांग्रेसजनों ने फूल माला अर्पित किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बारी बारी से सारे युवा कांग्रेस के साथियों ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश साहू ने इंदिरा गांधी को दृढ़ निश्चय आयरन लेडी बताया और कहा कि उनका बलिदान भारत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति रही। श्रीमती गांधी के विचार उनकी कार्यशैली और उनका पार्टी के प्रति त्याग और समर्पण को कांग्रेस जन आत्मसात कर देश और समाज के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के विकास की महती भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल के साहसिक निर्णय को हम आत्मसात करके पार्टी तथा देश के लिए सहायक हो सकते हैं। क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा उनका जीवन हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में समाज को बेटियों की शिक्षा दीक्षा और उनके संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह,राजेश चौधरी,अखिलेश मिश्रा,अरुण बारिक,मुकेश यादव,किशन सिंह,मनोज साव, गौतम साव, रोहित शर्मा, मुकेश यादव, अमित सिंह मुकेश सिंह,आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल, 22 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड बरामद
    Next Article अंकित आनंद की पहल पर गोविंदपुर में लगी हेल्थ चेकअप कैम्प में 60 लोगों की हुई जाँच, फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवा

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.