Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में मंगलवार दोपहर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवकों की चोरी की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दोनों आरोपी कान की सोने की बाली देखने के बहाने दुकान में आए थे. इसी दौरान एक युवक ने मौका मिलते ही एक जोड़ी सोने की बाली चुपके से अपनी जेब में रख ली. उसे लगा कि उसकी हरकत किसी ने नहीं देखी, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली.

    दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखते ही दोनों युवकों को रोक लिया. तलाशी लेने पर एक युवक की जेब से चोरी की गई सोने की बाली बरामद हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया.

    पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी शेख सहयाद्रील और बाबू अली के रूप में की है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इससे पहले जिले या आसपास के इलाकों में ऐसी घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं.

    दुकानदार की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात नाकाम हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी फरार हो सकते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर VAF की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान
    Next Article जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    Related Posts

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    June 30, 2026

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    June 30, 2026

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर VAF की बैठक, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

    एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल।

    झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन

    चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

    जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बार सील, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड; भाजपा नेता नीरज सिंह पर भी उठे सवाल

    गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.