Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में टीकाकरण की सफलता पर दुनिया अचंभित : रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भारत में टीकाकरण की सफलता पर दुनिया अचंभित : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत में टीकाकरण की सफलता पर दुनिया अचंभित : रघुवर दास

    जमशेदपुर । कोरोना को हराने के लिए विगत 16 जनवरी को शुरू हुआ टीकाकरण अभियान में एक सौ करोड़ खुराक लगाने का कीर्तिमान भारत ने बनाया है, जो दुनिया के लिए एक रिकार्ड है। आज पूरी दुनिया भारत को अचंभे से देख रही है।
    यह बात कही है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने। श्री दास ने विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में लगे उन देश के तमाम स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सीय सहयोगियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है, जिनके सक्रिय योगदान से यह विश्व रिकार्ड बन सका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास और देश की मेधा पर अटूट विश्वास का ही यह नतीजा है कि आज भारत दो-दो कोरोना टीकों के निर्माण में सफल रहा है। यह निर्माण भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और प्रतिभाओं पर प्रधानमंत्री के भरोसे का ही नतीजा रहा है। आज देश प्रधानमंत्री की इस सोच को नमन कर रहा है।
    श्री दास ने कहा कि कोरोना शुरू होने के बाद भारत को लेकर जो आशंकाएं जतायी गयी थी, विपक्ष के नेताओं ने जो दुष्प्रचार कर अड़ंगेबाजी की थी उसे प्रधानमंत्री ने जिस कुशलता से झुठलाया और कोरोना की जंग में भारत को ऊच्च शिखर पर पहुंचाया, वह काबिले तारीफ है। दुनिया के सबसे विशाल देश में सबसे तेज टीकाकरण अभियान में एक के बाद एक कीर्तिमान बनाना श्री मोदी की देन है, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। यह उनकी सोंच का ही नतीजा था कि ऑक्सफोड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित एवं सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के साथ टीकाकरण का सफर आज पूरे देश में सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री जी की सुदृढ़ एवं दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से हमारे देश ने एक सौ करोड़ टीका लगाने में सफलता पाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर भाजपा ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सुरक्षित
    Next Article नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिये कुल 236 नामांकन पत्र दाखिल किये

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.