Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर भाजपा ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सुरक्षित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर भाजपा ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर भाजपा ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सुरक्षित।
    ■ बोले सांसद, अदृश्य दुश्मन से जंग में पूरा देश हुआ एकजुट, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में टीकाकरण अभियान पूरी दुनिया के लिए मिशाल।
    जमशेदपुर। देशभर में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार होने की ख़ुशी जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं पर भी दिखाई दे रही है। भाजपा ने इस बड़ी उपलब्धि पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कोरोना के खिलाफ छेड़े गए मुहिम में शामिल तमाम कोरोना वॉरियर्स के प्रति आभार जताया है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े निःशुल्क टीकाकरण अभियान में देश ने एतिहासिक लक्ष्य हासिल किया है। देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व में 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थियों के बीच शुरू हुए इस अभियान में 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों, चिकित्साकर्मियों और कोरोना के खिलाफ जंग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तमाम कोरोना वारियर्स के समर्पण एवं योगदान के प्रति आभार जताया। उन्होंने पार्टी द्वारा सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में जिला कमेटी समेत महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सेवा की। श्री महतो ने पीएम केयर्स फण्ड के तहत जमशेदपुर में लगे ऑक्सिजन प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि टीकाकरण के पश्चात ऑक्सिजन की पर्याप्त उपलब्धता संभावित तीसरे लहर के असर को पूर्ण रूप से खत्म कर देगा। देश में शुरुआत में वैक्सीन के प्रति लोगों में हिचकिचहट भी देखने को मिली। जागरूकता व जानकारी के आभाव में लोग इसे लेने से पीछे हटते दिखे। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लोगों में वैक्सीन को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां फैली हुई थी। परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए देश एवं देशवासियों को सुरक्षित किया। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, हमारे सामने अभी भी चुनौतियां हैं। ऐसे में बचे लोगों से जल्द कोरोना रोधी टीका लगाने की अपील की।
    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी टीकाकरण की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई के बीच 100 करोड लोगों के टीकाकरण पूर्ण होने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने टीकाकरण में मील का पत्थर पार करने पर कोरोना महामारी के खिलाफ जारी अभियान में शामिल सभी कोरोना वारियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
    सांसद विद्युत महतो ने एमजीएम में टीकाकरण अभियान का लिया जायजा: सांसद विद्युत महतो ने महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव एवं कार्यकर्ताओं के संग एमजीएम अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टीका लेने आये नागरिकों से मिले। सांसद ने टीकाकरण अभियान में शामिल अस्पताल के अधीक्षक, चिकित्सक एवं स्टाफ को उनके कार्यों के लिए आभार जताया।
    प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआई आई टी में उतीर्ण छात्र को एबीवीपी ने किया सम्मानित
    Next Article भारत में टीकाकरण की सफलता पर दुनिया अचंभित : रघुवर दास

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.