Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    कुष्ठ पीड़ितों के संवेदना का मख़ौल उड़ा रही हेमंत सरकार, सात दिनों में पुरानी व्यवस्था बहाल नही होने पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे भिक्षाटन: पवन अग्रवाल

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के करीब दो हजार कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार को पिछले दो माह से राशन नही मिल रहा है। कुष्ठ पीड़ितों को राशन डीलर द्वारा बिना अंगूठा लगाए राशन नही देने की बात कही गयी है। झारखंड सरकार के इस निर्देश के बाद से शहर के देवनगर, बर्मामाइंस, बिस्टुपुर, पार्वती घाट के पास रहने वाले हजारों कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। कुष्ठ पीड़ितों की इन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद थे। जिला सभागार में जिला उपायुक्त द्वारा नियुक्त पदाधिकारी डीएम लॉ एंड आर्डर, डीटीओ दिनेश रंजन, राशन विभाग के विशिष्ट अनुभाजना पाधिकारी के साथ सौरव सिन्हा एवं मार्केटिंग ऑफिसर की उपस्थिति में पवन अग्रवाल ने कुष्ठ रोगियों को राशन लेने में आ रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद से कुष्ठ आश्रम में निवास करने वाले हजारों कुष्ठ पीड़ित परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ऑफलाईन सरकारी राशन प्राप्त होता था क्योंकि इनमें से अधिकांश लोग दिव्यांग है, जिनके हाथ और पैर भी सामान्य स्थिति में नहीं है। राशन डीलर द्वारा कहा गया कि दिसंबर माह से बिना फिंगर प्रिंट के राशन नहीं दिया जा सकता जो कि अमानवीय निर्णय है। पवन अग्रवाल ने हेमंत सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार कुष्ठ पीड़ितों की संवेदना का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कुष्ठ रोग पीड़ितों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का निर्माण का उन्हें राशन दिया जाता था। परंतु ऐसे नियमों से शहर के हजारों गरीब परिवारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वार्ता के दौरान सक्षम पदाधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि मार्केटिंग ऑफिसर के माध्यम से सात दिनों में ऑफलाइन व्यवस्था के तहत राशन वितरण की प्रकिया बहाल की जाएगी। पवन अग्रवाल ने बताया कि अगर सात दिन बाद पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ऑफलाइन राशन वितरण नही होने से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन कर विरोध जताया जाएगा।

    इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कुष्ठ आश्रम के गौरा चंद्र प्रामाणिक, मितरु प्रधान, श्याम गोप, जवाहर पासवान, सानदो वघार, जुगेश्वर साहा, कृष्णा अदावर, प्रसुन्न कर्मी, रूपन महतो, दृष्टा महतो, सचि राजवार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश भर में किसानों को 22 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए
    Next Article घाटशिला महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ उद्घाटन ,लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वस्थ रहना जरूरी: सिविल सर्जन

    Related Posts

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    June 20, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.