Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी, ग्रामीणों का आवागमन ठप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी, ग्रामीणों का आवागमन ठप

    Aman KumarBy Aman KumarJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी, ग्रामीणों का आवागमन ठप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नीमडीह : प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच की सड़क धंस जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क दर्जनों गांवों को नीमडीह प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है।

    ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। खासकर शाम के समय सड़क पर दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    झिमड़ी, लकड़ी और चिंगड़ा पार्किंडीह पंचायत के ग्रामीणों के लिए यह सड़क रघुनाथपुर बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड मुख्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। यही रास्ता ट्रैक्टर, बाइक, चारपहिया वाहन और अस्पताल के ममता वाहन के लिए भी प्रयोग होता है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से सड़क के धंस जाने के बाद से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

    ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका भी समाप्त हो।

    ग्रामीणों का आवागमन ठप पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी, ग्रामीणों का आवागमन ठप
    Next Article सरडीहा पानिबांका गाँव में दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.