सरडीहा पानिबांका गाँव में दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पानिबांका गांव में चल रहे तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन आज सोमवार को दधि महोत्सव के साथ समापन हो गया.वहीं दधि हाँडी को लेकर पुजारी ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया.साथ ही हरे कृष्ण के नारों से पूरे इलाका गूंज उठा. युवा मंडली द्वारा गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण किया.सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया. दधि हांडी पुनः मंडप प्रांगण पहुंचकर दधि महोत्सव का समापन हुआ. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। संकीर्त्तन के सफल लोकेश राणा, किशोर कुमार राणा, अशोक राणा,रोबिन राणा, अमरेंद्र पैड़ा, ऋषिकेश गिरी, पुलिन राणा, कमलेश घटवारी, सुव्रत राऊत, संदीप महाकुड, सोहम राणा,बापी राज राणा, अरूप राणा, सुमन दास, घनश्याम गिरि, स्वपन दास, गोलक राणा, अपु राणा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे

