झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, जामताड़ा के सौजन्य से 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन के तहत रीड -ए – थोन (Read-a-thon) पठन रथ को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
*∆ आगामी 10 अप्रैल 2022 तक चलेगा यह कार्यक्रम*
*∆ कोविड 19 के इस दौर में पठन अभियान से वंचित सुदूरवर्ती विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से पठन रथ फैलाएगा जागरूकता*
आज दिनांक 09.02.2022 को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, जामताड़ा के सौजन्य से 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन के तहत रीड -ए – थोन (Read-a-thon) जागरूकता रथ को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना 01 जनवरी से प्रारंभ है जो कि आगामी 10 अप्रैल 2022 तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि इस रथ जिले के वैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जायेगा जहां विद्यार्थी कोविड 19 के इस दौर में पठन अभियान से वंचित हैं। साथ ही जागरूकता रथ पर विद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकें, पंख पत्रिका सहित अन्य पठनीय सामग्री भी रखी जायेगी एवं रथ में अनिवार्य रूप से कम से कम दो स्वयं सेवक, शिक्षक या कर्मी रहेंगे ताकि पठन रथ का भरपूर उपयोग किया जा सके।
यह रथ कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल यथा मास्क, सेनिटाइजर, सामाजिक दूरी इत्यादि का कड़ाई से पालन करेंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अभय शंकर, एडीपीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

