चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय खगड़िया निकाय के भावी प्रत्याशी राजद नेता मनोहर यादव ने बुधवार को रसलपुर पंचायत के भगवानपुर गांव स्थित पेंशनर समाज भवन के प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों को चादर माला डायरी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोहर यादव ने कहा कि आपके सेवा में लगातार समर्पित हैं, आपलोग अगर हमें मौका देगें तो हम आपकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे. आपके हकमारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही विधायक राजवंशी महतों ने कहा कि मनोहर यादव अच्छे नेता हैं हम सब लोगों का कर्तव्य है कि इन्हें जिताकर सदन में भेज दें, ताकि आपलोगों की आवाज को बुलंदी से सदन में रख सकें। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, राज्य सचिव अशोक यादव , जिला पार्षद दिनेश चौरसिया, युवा जिला सचिव राकेश कुमार, राज्य जिला सचिव रूपेश यादव, जिला महा सचिव अरुण यादव, मुखिया मुन्ना सहनी, सरपंच सागर सहनी सहित वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

