कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, तिलक पुस्तकालय में दावेदारों का जमावड़ा
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर पहुंचे पर्यवेक्षक
जानें कितने ने की दावेदारी 5 का नाम जाएगा आलाकमान के पास

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। तिलक पुस्तकालय इन दिनों कांग्रेसियों का राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है। आलाकमान ने जिला पर्यवेक्षक के रूप में गुजरात के विधायक अनंत पटेल को जिम्मेदारी सौंपी है। वे कार्यकर्ताओं और दावेदारों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और अगले सात दिनों में नामों की सूची तैयार करेंगे, जिनमें से पाँच नाम अंतिम रूप से आलाकमान को भेजे जाएंगे।

अध्यक्ष पद की दौड़ में कई वरिष्ठ और युवा नेता मैदान में हैं। इनमें अवधेश सिंह (1985 से सक्रिय, संगठन में लंबे समय से योगदान), रजनीश सिंह (तेवरदार छात्र नेता), डॉ. परितोष सिंह (जिप सदस्य व 25 वर्षों का संगठनात्मक अनुभव), धर्मेंद्र सोनकर (ओबीसी चेहरा), आनंद बिहारी दुबे (तिलक पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में योगदान), राकेश तिवारी (शुरुआत से संगठन के साथ), राजकिशोर यादव (ओबीसी चेहरा, विरासत में मिली राजनीति), फिरोज खान (अल्पसंख्यक चेहरा, पूर्व जेवीएम जिला अध्यक्ष) अखिलेश सिंह यादव कमलेश पांडे लगभग ढाई दशक से संगठन के प्रति वफादार समेत दर्जनों नाम शामिल हैं। वहीं महिला नेत्री में बांग्ला समाज के दर्जनों संगठन से जुड़ी अर्पण गुहा और नलिनी सिन्हा ने भी दावेदारी पेश कर महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है

इस बीच मौलाना अंसार खान, जो वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष हैं, ने भी अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी समर को और रोचक बना दिया है। वहीं, डॉ. परितोष ने अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश सचिव तक की यात्रा और जमीनी पकड़ के आधार पर मजबूत दावेदारी पेश की है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार संगठन ऐसे चेहरे की तलाश में है, जिसकी छवि बेदाग हो और जो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हो। कार्यकर्ताओं की राय है कि यदि नेतृत्व जमीनी नेता को कमान सौंपता है, तो कांग्रेस जिले में अपनी खोई हुई पकड़ को फिर से मजबूत कर सकती है।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर पहुंचे पर्यवेक्षक


जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रभारी एवं गुजरात के विधायक अनंत पटेल, सुंदरी तिर्की और बलजीत सिंह बेदी जमशेदपुर पहुंचे। गुरुवार को रायशुमारी के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत पटेल ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितम्बर तक पांच मजबूत दावेदारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी ने ठोकी दावेदारी
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी गुजरात के विधायक व एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत पटेल के समक्ष पेश की।
तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर की दोनों विधानसभा सीटें सामान्य श्रेणी की हैं, इसलिए जिला अध्यक्ष भी सामान्य वर्ग, विशेषकर ब्राह्मण समाज से होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं। अगर पार्टी उनके अनुभव और सांगठनिक क्षमता का लाभ उठाना चाहती है, तो इस बार उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए फार्म लेने वाले नेताओं में निवर्तमान जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
राजकिशोर यादव
राकेश कुमार तिवारी
अवधेश कुमार सिंह
राजकिशोर प्रसाद
तापस चटर्जी
बिजय यादव
प्रिंस सिंह
मौलाना अंसार खान –
अखिलेश सिंह यादव –
अमर कुमार मिश्रा –

सनातन भकत –
मनोज कुमार सिंह –
अपर्णा गुहा –
सोमेन मंडल –
सैयद जबिह उल्लाह –
डाॅ परितोष सिंह –
नलिनी सिन्हा –
अनुप मिश्रा (ज्योति) –
ऊषा सिंह –
शाहनवाज अहमद –
पप्पू शुक्ला –
सनत चक्रवर्ती –
कमलेश कुमार पाण्डेय –
संजय यादव –
फिरोज खान –
कृष्ण कान्त शुक्ला –
सैयद मो. नौशाद –
तनवीर दहजाद खान –
सामंतो कुमार –
अतुल गुप्ता –
एस. डी. सिंह –
रेयाज खान –
संजीव कुमार श्रीवास्तव –
शमशेर आलम –
धर्मेन्द्र सोनकर –
शेखर कुमार –
राहुल कुमार (राजा सिंह राजपूत) –
सुल्तान अहमद –
गुरदीप सिंह –
जसवंत सिंह –
सुनीता ओझा –
अभिषेक कुमार सिंह –
विनोद कुमार यादव –
कमर रजा खान –
शैलेन्द्र कुमार सिंह –
सफी अहमद खान –
महेन्द्र कुमार पाण्डेय –
राजीव मिश्रा –
उदय कुमार सिंह –
राकेश साहू –
रंजीत झा के साथ इंतेखाब वस्ती ने अंत समय में जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर दी

