जुलूमटांड़ की ओर से करम महोत्सव का धूमधाम से आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।द राढ़ कला संस्कृति मंच सतवाहिनी, जुलूमटांड़ की ओर से करम महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मौके पर करम पेड़ की डाल लेकर ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

इस मौके पर संध्या में करम जागरण नृत्य का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी व पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम का लोगों ने देर रात तक जमकर लुत्फ उठाया। इसके आयोजन में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।


