Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समता नगर के लोगों ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को विकास सिंह की अगुवाई में लिया रस्से के घेरे में 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    समता नगर के लोगों ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को विकास सिंह की अगुवाई में लिया रस्से के घेरे में 

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समता नगर के लोगों ने पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को विकास सिंह की अगुवाई में लिया रस्से के घेरे में

    पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों का सब्र का बांध टूटा कार्य स्थल पर पहुंचे लोग ।

    स्थानीय लोगों को देख संवेदक भाग खड़ा हुआ ।
    दोपहर 12:00 बजे तक जलापूर्ति नहीं हुई तो मानगो थाने में दर्ज करूंगा मुकदमा -विकास सिंह
    समता नगर में विगत पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है लगभग चार सौ मकान में रहने वाले हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है समता नगर के लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में दो दिन पूर्व पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट में प्रदर्शन किया था । प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों ने 24 घंटे में जलापूर्ति बहाल करने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद पानी का एक बूंद भी स्थानीय लोगों को नहीं मिला जिससे लोग आक्रोशित हो गए ।

    स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कार्यस्थल में पहुंचकर यथास्थिति को जानने का प्रयास किया । मौके में मौजूद संवेदक ने कहा कि मुझे काम में नुकसान हो रहा है इसीलिए काम में देरी हो रही है संवेदक के द्वारा जब यह कहा गया कि दिन में गर्मी और धूप अधिक रहने के कारण काम कर पाना मुश्किल है इस पर स्थानीय लोग भड़क गए कहा कि लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और आप गर्मी और धूप का हवाला देकर काम को पांच दिन से लटका के रखे हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्यस्थल में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने दूरभाष में कनीय अभियंता पंडित महतो को बुलाया और

    यथा स्थिति से अवगत होने को कहा पंडित महतो ने दूरभाष ने बताया कि संवेदक काम कछुए की गति से भी धीमी कर रहा है मैं खुद परेशान हो गया हूं स्थानीय लोगों के कहने पर पंडित महतो कार्य स्थल पर पहुंचे । बात उस समय बिगड़ गई जब कनीय अभियंता ने कहा कि आज जलापूर्ति नहीं होगी । के लोगों को पानी मिलेगा ।लोगों ने कहा कि अपना काम-धाम छोड़ कर पूरा दिन हम लोग पानी खरीदने और ढोकर लाने का काम कर रहे हैं अब यह नहीं चलेगा । मौके में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने रस्से का घेरा बनाकर कनीय अभियंता को कैद कर लिया और कहा गया कि जब तक

    जलापूर्ति का काम खत्म नहीं होगा आप रसे के घेरे में कैद रहेंगे कनीय अभियंता ने आनन-फानन में अन्य संवेदक को भी फोन कर काम में लगाया और लोगों को भरोसा दिया कि हर हाल में दो घंटे में जलापूर्ति आरंभ हो जाएगी । लोगों ने कहा कि हम सभी आपका सहयोग करेंगे जरूरत पड़ने में स्थानीय युवक मजदूर का भी काम करेंगे हम लोगों को हर हाल में आज पानी देना होगा । कनिय अभियंता पंडित महतो की बातों को मानते हुए उन्हें घेरा से मुक्त किया गया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि दो घंटे के अंदर

    अगर मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मानगो थाना में जाकर विभागीय अधिकारियों के पर मुकदमा दर्ज कराएंगे । रस्से के घेरे में खड़े कनिया अभियंता को रस्से में बांध कर उपायुक्त महोदय के पास ले जाकर लोगों की परेशानी से अवगत कराएंगे । कार्यस्थल में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनोज ठाकुर ,राहुल यादव,धर्मेंद्र पांडेय , अजित राय , विजय साव , संदीप शर्मा , डॉ. दिनेश , मनोज ठाकुर, संतोष ठाकुर, संजय मुखर्जी, विपिन सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूषण रैना का जाना उद्योग के लिये अपूरणीय क्षति , उद्योग जगत ने आज एक अभिभावक खो दिया:काले
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता सिदगोड़ा पुलिस ने नटवरलाल के साथ 67 किया बरामद

    Related Posts

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.