Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा बगान पार्क का मामला पहुँचा डीसी दरबार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा ज्ञापन
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मथुरा बगान पार्क का मामला पहुँचा डीसी दरबार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा बगान पार्क का मामला पहुँचा डीसी दरबार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौंपा ज्ञापन

    ● जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से वार्ता कर समस्या समाधान की माँग

    गोलमुरी के टुइलाडुंगरी से सटी मथुरा बगान पार्क का मामला उपायुक्त दरबार तक पहुँच गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को डीसी सूरज कुमार और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान का आग्रह किया। डिजिटल ज्ञापन सौंपते हुए दिनेश कुमार ने दोनों ही पदाधिकारियों से मथुरा बगान पार्क में व्याप्त समस्याओं के निराकरण और शीघ्र उद्घाटन कर जनता को सुपुर्द करने का अनुरोध किया। सौंपे गये ज्ञापन में भाजपा नेता ने जिक्र किया है कि विभागीय लापरवाही का फ़ायदा नशेड़ी और असामाजिक तत्व जमकर उठा रहे हैं। जनता के मनोरंजन के लिए लाखों की लागत से निर्मित पार्क उद्घाटन के अभाव में जर्जर हो चुकी है जो असामाजिक तत्वों का सुरक्षित शरणस्थली बन रही है। ज्ञापन में दिनेश कुमार ने बताया है कि स्थानीय लोगों के संग भाजपा कार्यकर्ता श्रमदान कर 12 जनवरी को मथुरा बगान पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलायेंगे जो कि जमशेदपुर अक्षेस की लापरवाही के विरुद्ध प्रतीकात्मक विरोध होगी।

    ● ज्ञापन में 5 महत्व मांगों का उल्लेख

    1) जर्जर एवं बदहाल हो रहे पार्क की शीघ्र मरम्मती।
    2) पार्क परिसर में स्थित हाईमास्ट लाईट की मरम्मती और चालू कराई जाये ताकि नशेड़ियों को पनाह न मिले।
    3) पार्क परिसर की जल्द से जल्द साफ़-सफ़ाई।
    4) उक्त पार्क का शीघ्र विधिवत उद्घाटन संपन्न कर आम जनता के उपयोग हेतु समर्पित करने की कवायद।
    5) पार्क परिसर में सुरक्षाकर्मियों व सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित कराये जायें।

    भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ज्ञापन सौंपकर जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया गया है। जल्द पहल नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा होगी। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर बनी यह पार्क वर्तमान विधायक सरयू राय की विद्वेषपूर्ण राजनीति के कारण जनता के लिए अनुपयोगी बनकर रह गई है। कहा कि जनहित के कार्यों में ऐसी पूर्वाग्रह से प्रेरित राजनीति से उन्हें परहेज़ करनी चाहिए।
    रिपोर्ट:निजाम खान
    व्हाट्सएप:8210472858

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में भूमिमाफ़िया का क़ानून के साथ खिलवाड़,हर साख पर उल्लू बैठा हो ——
    Next Article सिदगोड़ा थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.