Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य समापन, पत्रकारिता–साहित्य–कला पर हुई सारगर्भित चर्चा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य समापन, पत्रकारिता–साहित्य–कला पर हुई सारगर्भित चर्चा

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य समापन, पत्रकारिता–साहित्य–कला पर हुई सारगर्भित चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में आयोजित दो दिवसीय जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का रविवार को भव्य समापन हुआ। दीप प्रज्वलन और नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसने पूरे माहौल को साहित्य और कला के रंग में रंग दिया।

    समापन दिवस पर “आज की पत्रकारिता” विषय पर आयोजित परिचर्चा में रांची से आए वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा सहित पत्रकारिता जगत के कई दिग्गजों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर विमर्श करते हुए युवा पत्रकारों को तथ्यनिष्ठ और संवेदनशील पत्रकारिता का संदेश दिया।
    दोपहर बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान पत्रकार अदिति गण सहित अन्य विशेषज्ञों ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों से संवाद कर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया सहित पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं की व्यावहारिक जानकारी दी।

     

    क्रिस्टल हॉल में आयोजित विशेष सत्र में भोपाल से आए प्रसिद्ध चित्रकार बज्जू जी ने चित्रकला के बदलते आयामों, आधुनिक तकनीक और समकालीन कला की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उनके सत्र को कला प्रेमियों ने विशेष रुचि के साथ सुना।
    इससे पूर्व जमशेदपुर साहित्य उत्सव के प्रथम दिन एक यादगार साहित्यिक क्षण भी देखने को मिला, जब लेखिका माधवी उपाध्याय ने अपनी पुस्तक “द्वार मन के सजे” प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा, राजेश जैस एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री दामोदर खड़से को भेंट की। यह पल साहित्यिक संवाद और सृजनात्मक साझेदारी का प्रतीक बना।

    समापन समारोह में सभी कलाकारों, वक्ताओं और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। 20 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस साहित्यिक महोत्सव में देशभर से विभिन्न विधाओं के विद्वानों, लेखकों, पत्रकारों और कलाकारों की भागीदारी रही, जिसने दो दिनों तक जमशेदपुर को साहित्य, पत्रकारिता, कला और विचारों का जीवंत केंद्र बना दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंडाल्को अपनी हरकतों से बाज आए:धीरज प्रसाद साहू
    Next Article संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम रद्द, चंपई सोरेन ने प्रशासन पर साधा निशाना

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.