Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जमशेदपुर के जुबली एम्यूजमेंट पार्क में रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड कर्मचारियों के बच्चें, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने एक साथ मिलकर कैनवास में रंग-बिरंगे चित्र उकेरे। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से आर्ट मेले का उद्घाटन किया और उपस्थित बच्चों का मनोबल बढ़ाया। सभी बच्चों को चार ग्रुपों में बांटा गया था जिसे अंत में सभी विजेता बच्चों को आरकेएफएल के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। ग्रुप ए में सोयंती चौधरी को प्रथम, अर्नव सिंह को द्वितीय और इमान चटर्जी को तृतीय पुरस्कार मिला। ग्रुप बी में रियांशिका, अंकित और अर्नव को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। ग्रुप सी में तियासा पाल, सौम्यदीप बोस और भूमिका कुमारी को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। ग्रुप डी में विक्की कुमार को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय और प्रीति महतो को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में आरकेएफएल के वरीय पदाधिकारियों में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति, सी एच आर ओ भूपेंद्र लोधी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस राहुल बगारिया, प्लांट डायरेक्टर डी. के. पारीक, एच आर विभाग के सत्य रंजन खटुआ, रवि राजहंस, सुशील सिंह, राकेश सिंह, उज्जवल पात्रा,आदित्य प्रकाश और विनय कुमार उपस्थित थे। जबकि उर्विता के तरफ से उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, संगीता जयकुमार, प्रीति पांडे, सुजाता सहाय,प्रत्यूष पांडे, निरंजन सिंह, राखी दासगुप्ता,विशालाक्षी सरसा, लीना आचार्य और रीता कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों के अलावे बड़ी संख्या में अभिभावक आरकेएफएल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला "सपनों का कैनवास" हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार, कई आरोपी बरी
    Next Article बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि वयवस्था के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

    Related Posts

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    July 27, 2026

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    July 27, 2026

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    बोकारो करंट लगने से बोकारो के नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

    जेपीएससी एवं जेएसएससी की सभी भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : बिद्युत बरण महतो

    मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों का असंतोष, ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.