प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का भव्य समापन, साहित्य-संस्कृति का संगम बना आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का समापन तीसरे दिन जिले के साहित्य प्रेमियों की उत्साहजनक उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। समापन दिवस की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें उपायुक्त सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्सव के प्रमुख सत्रों में अनुकृति उपाध्याय से संवाद, महाश्वेता देवी की आदिवासी रचनाओं पर साहित्यकार रणेंद्र का वक्तव्य, जंगल-पर्यावरण पर विक्रम ग्रेवाल व रजा काजमी की चर्चा, बच्चों-युवाओं के साथ चंद्रहास चौधरी का संवाद, साहित्य-सिनेमा पर डॉ. नेहा तिवारी व फिल्मकार निरंजन कुजूर की बातचीत तथा पत्रकार-लेखक राहुल पंडिता के साथ ‘अदृश्य कहानियों’ पर संवाद खास आकर्षण रहे।
इस अवसर पर शिक्षक अरविंद तिवारी की पुस्तक “स्कूल में जेंडर” का विमोचन भी किया गया। साहित्य उत्सव का समापन धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की लोक कला, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

