पत्रकार अमन ओझा का मोबाइल फोन हैक, साइबर ठगी की आशंका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर/जमशेदपुर वरिष्ठ पत्रकार अमन ओझा का मोबाइल फोन हैक हो जाने की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन ओझा के मोबाइल नंबर 7004272408 से अनाधिकृत रूप से व्हाट्सएप मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं, जिनका उनसे कोई संबंध नहीं है। इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पत्रकार अमन ओझा ने आम जनता, सहयोगियों, रिश्तेदारों एवं पत्रकार साथियों से अपील की है कि यदि उक्त नंबर से कोई भी कॉल या मैसेज प्राप्त हो तो किसी भी प्रकार का जवाब न दें और न ही किसी प्रकार की जानकारी या धनराशि साझा करें**। मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना एक बार फिर डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी देती है।

