Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म सलार कर रही धुआंधार कमाई, चौथे दिन भी रही अव्वल
    Headlines सिनेमा

    फिल्म सलार कर रही धुआंधार कमाई, चौथे दिन भी रही अव्वल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    फिल्म सलार कर रही धुआंधार कमाई, चौथे दिन भी रही अव्वल

    प्रभास की सलार मे लोगों के बीच अपना दबदबा बना रखा है. ये फिल्म दिन ब दिन कमाई के आंकड़े तोड़ रही है. तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया. अब चौथे दिन के कलेक्शन भी बेहद शानदार है. हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से ही फिल्म की सक्सेस का अंदाजा लगा लिया गया था. अब चलिए जाते हैं चौथे दिन सलार का कुल बिजनेस कितना हुआ?

     

     

     

    सलार ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 209.1 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. अब चौथे दिन एक बार फिर ये 40 करोड़ के पार पहुंच गई. रिलीज के चौथे दिन सलार ने 42.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ, भारत में फिल्म ने अबतक 251.60 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड भी प्रभास की ये फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. अपनी रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस के साथ सलार ने वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. कुल 270 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. चार दिनों में ही इसने अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है.

     

     

    आपको बता दें कि सलार ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 90.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म में प्रभास के साथ साथ और भी कई सितारे हैं जिनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. लोग फिल्म की कहानी की भी दाद दे रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल और शाहरुख खान की डंकी को रेस में कितना पीछे छोड़ती है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंडित मदन मोहन मालवीय समिति द्वारा मालवीय जयंती समारोह सह 11 वाॅ मालवीय रत्न समारोह गोविन्दपुर स्थित ….
    Next Article ब्रह्मोस और बराक मिसाइलों से लैस, 56 KM/Hr की रफ्तार, इंडियन नेवी में शामिल होगा INS इंफाल

    Related Posts

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.