उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार ने जिले के विभिन्नकम्पनी प्रबन्धन को पत्र लिखते हुए निर्देश जारी किया है कि कंपनी के कर्मी जो Covid वैक्सीन लेने हेतु अपने कार्यस्थल को छोड़कर कैंप/अस्पताल में जाते हैं और अपने कार्यस्थल पर विलंब से पहुंचते हैं तो उसे विलंब न मानते हुए पूर्ण उपस्थिति माना जाए । उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है साथ ही मृत्यु दर भी बढ रही है । इसके रोकथाम हेतु सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को covid vaccine मिल पाए इस पर जोर दिया जा रहा है। इस संदर्भ में कंपनी से भी सहयोग अपेक्षित है ताकि सभी कर्मी आगे आकर टीका ले सकें व उनके कार्यस्थल पर विलंब से पहुंचने जैसी स्थिति को पूर्ण उपस्थिति मानें।

