Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद निर्मल महतो जुझारू एवं सकारात्मक सोच वाली आंदोलन की बदौलत नए झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शहीद निर्मल महतो जुझारू एवं सकारात्मक सोच वाली आंदोलन की बदौलत नए झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड राज्य की आंदोलनकारियों के अग्रणी नेता, महान समाजसेवी ,जुझारू नेता के रूप में शहीद निर्मल महतो का नाम इतिहास के पन्नों पर सदैव अमर रहेगा । उनके जुझारू एवं सकारात्मक सोच वाली आंदोलन की बदौलत नए झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। भले ही आज वे हमारे बीच आज नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा जो सपना देखा गया था वह नये राज्य के रूप में पूरा हुआ ।आज ही के दिन 34 वर्ष पूर्व नहीं झारखंड राज्य के आंदोलन को कमजोर करने के लिए शहीद निर्मल महतो को असामाजिक तत्वों के द्वारा जमशेदपुर में ही गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई थी । आज के दिन झारखंड राज्य के अमर शहीद की 34 वीं पुण्यतिथि पूरे झारखंड में श्रद्धा पूर्वक मनाई जा रही है। विशेषकर जमशेदपुर में आज के दिन जगह -जगह पर विशेष रुप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। विशेष रुप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज रविवार के दिन पूर्वाहन 11:00 बजे से शहीद निर्मल महतो द्वारा स्थापित जमशेदपुर ,कदमा के शास्त्री नगर मैं स्थित निर्मल सेवा सदन में पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्वांजलि सभा में मुख्य रूप से शहीद निर्मल महतो के अभिन्न मित्रों में एक माझी बाबा बिंदे सोरेन, अतिथि के तौर पर विशेष आमंत्रित अतिथि शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल , मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय किसान आंदोलन के नेता सरदार भगवान सिंह, युवा मुखी समाज जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू मुखी डूंगरी ,शहीद निर्मल महतो सेवा सदन के वरीय उपाध्यक्ष शिवलाल महतो, पूर्व महासचिव सुभाष बोस , जनतांत्रिक महासभा के जुझारू नेता दीपक रंजीत ने उपस्थित होकर मौके पर शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत ,उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शास्त्री नगर वासियों ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए फूल -माला अर्पित किया ।इसके उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर शहीद निर्मल महतो की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाकर उनके सपनों का झारखंड के निर्माण करने का संकल्प लिया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों पर विशेष चर्चा की गई ।कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार ने किया। संस्था के संस्थापक सदस्य गौतम बोस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया ।अंत में संस्था के महासचिव रूपेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शहीद निर्मल सेवा सदन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं काफी संख्या में शास्त्री नगर निवासियों ने उपस्थित होकर विशेष योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सहप्रभारी सुभाष सरकार से दिनेश कुमार ने किया शिष्टाचार भेंट
    Next Article जमशेदपुरःसिख समाज में इतिहास रच रहा है रंगरेटा महासभा-गुरविंदर सिंह सेठी

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.