Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का उपायुक्त, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का उपायुक्त, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का उपायुक्त, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया निरीक्षण

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित का भी उपायुक्त ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी कुंडहित को एल्डर्स क्लब के शीघ्र चालू होने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लें।

    उपायुक्त ने कहा कि एल्डर्स क्लब के बन जाने से प्रखंड क्षेत्र के 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग को वरीष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा सकेंगे। बुज़ुर्गों में बढ़ती आयु के साथ एकाकीपन, अवसाद को समाप्त कर उन्हें सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। इस क्लब में मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। टीवी सेट, इनडोर एवं आउटडोर खेले जाने खेलों से संबंधित खेल सामग्री सहित विभिन्न भाषाओं में पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
    उन्होंने बताया कि अगर क्षेत्र के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, उसकी सूचना क्लब में दे सकेंगे, जानकारी के आधार पर वैसे लोगों ने विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

    उपायुक्त ने संबंधित को एल्डर्स क्लब परिसर को और अधिक हराभरा और आकर्षक बनाए रखने का निर्देश दिया।

    वहीं क्लब के बेहतर संचालन के लिए सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों को लेकर एक कमेटी का गठन करने को लेकर भी उचित दिशा निर्देश दिया।

    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्रीमान मरांडी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित का औचक निरीक्षण किया।

    उपायुक्त द्वारा सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का मुआयना किया साथ ही मरीजों को मिल रही सुविधाओं व चिकित्सीय उपचार से अवगत हुए एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

    वहीं उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों यथा नॉर्मल बेड, ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में पिछले 2 दिनों में 4 नए केस आए हैं। उन्होंने अपील किया कि छूटे हुए सभी योग्य लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।

    उन्होंने अस्पताल कर्मियों को स्वयं की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमय पर ही कराया जायेगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा -2011 बैच (उत्तर प्रदेश कैडर) के अधिकारी अभिषेक सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.