Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समय पर ही कराया जायेगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
    Headlines उत्तर प्रदेश

    समय पर ही कराया जायेगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। ओमिक्रोन संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर लगाए जा रहे तमाम तरह के कयासों पर गुरुवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने राजधानी लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में सही समय पर चुनाव होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव सम्पन्न करना चाहते हैं, लिहाजा चुनाव समय से ही होंगे। उन्होंने यह जानकारी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। सीईसी सुशील चंद्रा ने कहा कि पांच जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आ जाएगी। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन को लेकर यदि कोई शिकायत पांच जनवरी के बाद आती है तो उसका भी तुरंत निस्तारण किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि हमने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की थी। राजनीतिक दलों की मांग है कि समय पर चुनाव कराया जाए। रैलियों में नफरती भाषण व रैलियों में हो रही भीड़ पर भी कुछ दलों ने चिंता जताई है। पोलिंग बूथ पर पर्याप्त संख्या में महिला बूथकर्मी की भी मांग की गई है।
    जो लोग मतदान के लिए नहीं आ पाएंगे, उनके दरवाजे पर वोट लेने पहुंचेगा आयोग                                                                        मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग, विकलांग व्यक्ति और कोरोना से संक्रमित लोग जो मतदान केंद्र पर नहीं आ पा रहे हैं, चुनाव आयोग उनके दरवाजे पर वोट के लिए पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है। हालांकि, अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम ना आए तो वो क्लेम कर सकते हैं। अब तक 52.8 लाख नए मतदाताओं को शामिल किया जा चुका है। इनमें 23.92 लाख पुरुष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं।
    बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में 61 फीसद मतदान हुआ था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 59 फीसद मतदान हुआ था। सीईसी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि जिस राज्य में लोगों में राजनीतिक जागरूकता अधिक है, वहां मतदान प्रतिशत कम क्यों है। हमारी यही कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी डी त्रिपाठी ने काँग्रेसनीत पंजाब की चरनजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा सवर्णों के चिर परिचित माँग सवर्ण आयोग का गठन किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं
    Next Article कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का उपायुक्त, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.