Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    गर्मी में पेयजल की किल्लत नहीं होने दें, खराब चापाकल, जलमीनार की मरम्मत कराएं: उपायुक्त

    पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तरीय वॉर रूम गठन का निर्देश

    गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर है । उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कार्यालय कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, पंचायती राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर इस बाबत जरूरी निर्देश दिए। निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन बैठक में मौजूद रहे । उपायुक्त द्वारा पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दूरभाष नम्बर जारी करने का निदेश दिया गया ताकि किसी भी जगह पेयजल की समस्या होने पर जनता या जनप्रतिनिधि द्वारा संपर्क किया जा सके । इसके साथ ही समाहरणालय में एक वॉर रूम के गठन का भी निदेश दिया गया जिसके नोडल के रूप में निदेशक एन.आर.ई.पी होंगी । वार रूम में फोन के माध्यम से शिकायत या समस्या प्राप्त होते ही प्रतिनियुक्त कर्मी संबंधित पदाधिकारी या जिला पंचायत राज पदाधिकारी से संपर्क कर यथाशीघ्र समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे ।

    उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया माध्यम से भी आम जनता द्वारा पेयजल समस्या के मामले संज्ञान में लाये जा रहे हैं, इन शिकायतों का भी त्वरित निष्पादन करते हुए तत्काल फोटो/वीडियो वॉर रूम में उपलब्ध करायेंगे । पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं को सभी मुखिया से संपर्क स्थापित कर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित सोलर जलमीनार एवं हैण्ड पम्प में मरम्मतीकरण की आवश्यकता हो तो तत्काल इसे करने का निर्देश दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा द्वारा विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण
    Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु,तमिलनाडु में अधिकारियों से की मुलाकात प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, वस्तुस्थिति से हुए अवगत

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.