नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि मनाई गई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे एवं संस्थान के सभी शिक्षक गण श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई (जन्म: 19 नवम्बर 1828 – मृत्यु: 18 जून 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की द्वितीय शहीद वीरांगना थीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे एडवोकेट निखिल कुमार ,प्रेम कुमार सिंह , जयदीप पांडे , शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, शशि प्रकाश महतो,पवन कुमार महतो, संजीत कुमार महतो, गौरव महतो, आदि मौजूद रहे।

