Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड बोर्ड 2025 की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, और जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की रहने वाली आतुषी मिश्रा ने 94.8% अंक हासिल कर जिले में टॉप कर लिया है। आतुषी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गर्व से गौरवान्वित हो गया है।
    आतुषी ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत मिश्रा एक साधारण किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आतुषी ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएँ प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुरडा से ही पूरी की। 10वीं में भी उन्होंने 94.8% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

    इस वर्ष 12वीं कक्षा में आतुषी को इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 95, आईटी में 99 और हिंदी में 85 अंक प्राप्त हुए। अपनी पढ़ाई के बारे में आतुषी बताती हैं कि वे रोजाना स्कूल और ट्यूशन के बाद 4–5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि “अगर लगन और अनुशासन हो, तो गांव और शहर में कोई फर्क नहीं रह जाता। सफलता केवल मेहनत की मांग करती है।”

    आतुषी का सपना है कि वे आगे चलकर IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करें और तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें। पढ़ाई के अलावा उन्हें गाने सुनना पसंद है, जो उनके लिए तनाव को दूर करने का जरिया है।

    94.8% लाकर जिले में मारी बाजी गांव की बेटी ने किया कमाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.