Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, सोमवार को अपने नए पद की ले सकते हैं शपथ
    Headlines राष्ट्रीय

    देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, सोमवार को अपने नए पद की ले सकते हैं शपथ

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिल गए हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बी पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने इनके नामों पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति से इनके नामों पर मुहर लगाने के बाद नामों की सिफारिश के 48 घंटे में केंद्र ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि 5 मई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो नए न्यायाधीश की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। सुधांशु धूलिया और जमशेद बी पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट जज  के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश पर सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाले एससी कॉलेजियम ने फैसला लिया था। ये दोनों न्यायाधीश सोमवार को अपने नए पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि जस्टिस पारदीवाला भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई बनेंगे। वो मई, 2028 में देश के सीजेआई बन सकते हैं। उनका कार्यकाल लगभग 2 वर्ष 3 महीने का होगा। वो सुप्रीम कोर्ट में चौथे पारसी जज हैं। उनकी नियुक्ति का मतलब है कि 5 सालों के अंतराल के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के किसी जज की नियुक्ति हुई है। इसके पहले जज एस अब्दुल नज़ीर को फरवरी 2017 में सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति की गई थी। वहीं, जस्टिस धूलिया उत्तराखंड हाईकोर्ट से पदोन्नत होने वाले दूसरे न्यायाधीश होंगे। सीजेआई जस्टिस एन वी रमना की अगुवाई में 5 जजों के कॉलेजियम में सर्वसम्मति से सर्वसम्मति से पिछले साल अगस्त से अब तक 11 नामों की रिकॉर्ड संख्या की सिफारिश की गई है। उनमें से 3 महिलाओं सहित 9 को 31 अगस्त 2021 को सीजेआई एन वी रमना द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर, एक्सएलआरआइ में एक्सपीजीडीएम की ओर से पैनल डिस्कशन का आयोजन
    Next Article मनरेगा योजनाओं के कार्यों में अधिक से अधिक महिला मजदूरों को जोडे संबंधित पदाधिकारी:उप विकास आयुक्त

    Related Posts

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.